फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरानी सब्जी मंडी के जाम से मिलेगी निजात

Wed, 18 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहरवासियों को जल्द ही अव्यवस्थित सब्जी मंडियों की समस्या से राहत मिलने जा रही है। जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के निकट नई सब्जी मंडी के निर्माण के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने पांच करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी कर दी है। इस पर कार्य भी शुरू हो चुका है, जहां मिट्टी भराव का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल गोपेरा ने बताया कि यह परियोजना जून 2026 तक पूरी की जाएगी। पहले चरण में भूमि समतल करने सहित आधारभूत ढांचे का विकास होगा और बाद में अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


पांच करोड़ एक लाख 72 हजार रुपये की अनुमानित लागत की निविदा सूचना जारी की गई है। जिसमें ठेकेदार को मिट्टी भराव सहित बुनियादी तैयारी का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि यह मंडी जींद रोड पर बनाई जा रही है, जहां से शहर के अन्य भागों तक पहुंच आसान रहेगी।
विज्ञापन


शहर में पहले से मौजूद दो सब्जी मंडियों में रहती है जाम की स्थिति ः कैथल शहर में वर्तमान में दो प्रमुख सब्जी मंडियां है। एक मंडी मेन बाजार में चांदनी चौक पर और दूसरी कबूतर चौक पर है, लेकिन इन दोनों स्थानों पर जगह की कमी, ट्रैफिक जाम, सफाई का अभाव और असुविधाजनक स्थिति से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। विशेषकर कबूतर चौक के पास वाली मंडी में भीड़ रहती है और सफाई से जूझती रहती है।

नई मंडी के बनने से भीड़-भाड़ में कमी आएगी और व्यापारियों को सुविधाजनक स्थान मिलेगा। आमजन को भी सब्जी खरीदने के लिए जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें