फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में उठान की स्थिति में नहीं हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की अनाज मंडियों में उठान की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण किसानों से लेकर आढ़तियों व राइस मिलरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बार सरकार के ट्रकों में जीपीएस नियम को लागू करने के नए नियम ने चिंता बढ़ाई है। हालांकि इस पर मार्केट कमेटी का दावा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अब अनाज मंडियों में आवक अब तेज हो गई है। पीआर व 1509 धान की आवक बढ़ने से मंडियों से बाहर धान पहुंच गया है। उठान धीमा होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। अतिरिक्त अनाज मंडी में रविवार को भी धान उठान को लेकर परेशान आई। आढ़तियों व किसानों ने कहा कि धान उठान के लिए गाड़ियां कम मिल रही हैं।
जीएसटी सिस्टम लागू होने से धान उठान में परेशानी आ रही है। मंडियों में ढ़ाई लाख क्विंटल से ज्यादा धान पड़ा है। मौसम खराब होने की स्थिति नुकसान किसानों व आढ़तियों को उठाना पड़ेगा। धान का उठान न होने से मंडियों से बाहर धान पहुंच गया है। इससे किसानों को रात के समय धान चोरी का डर बना हुआ है। किसान धान की रखवाली करने को मजबूर हो रहे हैं। इस समय अब तक करीब ढाई लाख क्विंटल की धान की आवक मंडियों में हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें से करीब एक लाख क्विंटल धान का उठान ही हो पाया है। वहीं पिछले दो दिनों से 1509 धान के भाव में गिरावट भी आई है। रविवार को 1509 किस्म का धान 3300 रुपये प्रति क्विंटल मिला है। जबकि पहले 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव पहुंच गए थे। धान के भाव कम मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि भाव कम होने से प्रति क्विंटल 150 से 200 रुपये का नुकसान हो रहा है।
वहीं पीआर धान के भाव में तेजी है। एमएसपी से ज्यादा भाव पर यह धान बिक रहा है। एमएसपी का भाव 2203 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल यह धान बिक रहा है। नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि उठान को लेकर समस्या आ रही है। गाड़ियां कम मिलने से उठान धीमा है। खरीद एजेंसियों को इस तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए।

भाकियू चढूनी की टीम ने किया मंडी का दौरा
फोटो नंबर-15
कैथल। किसान यूनियन चढूनी की टीम ने कैथल अनाज मंडी पहुंच कर किसानों से फसलों के दाम की जानकारी ली। जिला प्रधान महावीर चहल नरड़ ने कहा कि जिस धान का रेट 3600 रुपये प्रति क्विंटल था, अब यह 3300 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा रहा है। इस मौके पर नरेंद्र मागो माजरी, जोगिंद्र कैलरम, तेजा गिल रोहताश चहल, मंदीप नरड़, लक्ष्य मौण मटौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें