फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करोड़ा अनाज मंडी से उठान न होने से हो रही परेशानी

Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाई। करोड़ा गांव की अनाज मंडी से गेहूं का उठान न होने से किसान मजदूर व आढ़ती परेशान हो चुके हैं। आढ़तियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उनकी मंडी से जल्दी से जल्दी उठान करवाई जाए।

मंडी प्रधान महावीर शर्मा ने बताया कि गेहूं की बोरियां खुले आसमान में रखी हुई है। यदि मौसम खराब हो जाता है और बारिश हो जाती है तो सारा गेहूं खराब हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक उठान नहीं होगा। तब तक किसानों के खाते में पैसे भी नहीं जाएंगे और ना ही मजदूर को उनकी मजदूरी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले विधायक सतपाल जांबा अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे थे और कहा था कि किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी लेकिन अब किसान मजदूर और आढ़तियों की सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि गेहूं की भरी हुई बोरियां कच्ची जमीन पर भी पड़ी है और यदि उनको जल्दी ही नहीं उठाया गया तो उसको दीमक लग जाएगी।

उन्होंने बताया कि मंडी में लगभग दो लाख 40 हजार कट्टे आ चुके हैं, जिनमें से केवल 90 हजार ही उठे हैं। मंडी में इस समय एक लाख 70 हजार कट्टे पड़े हैं। उन्होंने खरीद एजेंसी को भी कहा कि तुलने के बाद जिम्मेदारी उनकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई अनहोनी जैसे आग लगना, चोरी या बारिश में खराब होना होता है तो जिम्मेदारी खरीद एजेंसी की होगी। किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि समस्या का समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें