फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीसीटीवी कैमरों की दुकान में चोरी

Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के करनाल रोड पर चोरी एक सीसीटीवी कैमरों की दुकान से लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना में चोरी का केस दर्ज किया है। सजूमा गांव निवासी गुरमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई सालों से बेस्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशन के नाम से कैथल के करनाल रोड पर संत निरंकारी सत्संग भवन के पास दुकान करता है। आरोप लगाया कि 17 फरवरी को रात को चोर दुकान के ऊपर से गेट तोड़कर दुकान में घुसे व वहां पर रखे एक लाख रुपये, हार्ड डिस्क, कैमरे, मोबाइल फोन व अन्य सामान चुरा कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवादजेब काट मोबाइल सहित हजारों रुपये चुराए
विज्ञापन

कैथल। साकरा गांव में बाइक सवार दो युवा एक व्यक्ति की जेब काटकर ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी जेब में मोबाइल सहित 26 हजार रुपये थे। इस संबंध में गांव साकरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने ढांड थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 फरवरी को साइन करीब सात बजे जब वह गांव से गुजर रहा था तो बाइक सवार दो युवा उसके कुर्ता की जब फाड़ कर ले गए उसने बताया कि कुर्ते की जेब में उसका मोबाइल फोन तथा 26 हजार रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें