फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं ने की पतंगबाजी युवतियों ने बढ़ाईं पींगे

Mon, 28 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। जिलेभर में रविवार को हरियाणा का पारंपरिक पर्व हरियाली तीज पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने जहां पतंगबाजी कर जश्न मनाया, वहीं महिलाओं व युवतियों ने झूलों की पींगे बढ़ाते हुए पारंपरिक गीतों की धुन पर लोकसंस्कृति को जीवंत किया।

शहर के विभिन्न पार्कों में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में एकत्रित हुईं और तीज के गीत गाते हुए झूले झूले। शाम होते-होते डीजे की थाप पर पतंगबाजी का दौर भी चला।
विज्ञापन


रोटरी क्लब रायला का तीज उत्सव ः उधर, रोटरी क्लब चीका की महिला इकाई रायला ने होटल में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्लब चेयरमैन टीना विर्क रहीं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चेयरमैन टीना विर्क ने कहा कि तीज हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान है। लोकगीत, झूले और पारंपरिक सज्जा हमें जड़ों से जोड़ते हैं।

रायला की फर्स्ट लेडीज सीमा जैन ने कहा कि क्लब भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे आयोजनों की श्रृंखला जारी रखेगा, जिससे उन्हें मंच व आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी रचाने, लोकगीत गाने और गिद्दा नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन


खुलेआम बिका प्रतिबंधित मांझा

कैथल। बाजार में खुलेआम प्रतिबंधित चीन का मांझा बिकता दिखा। पुलिस और प्रशासन की व्यस्तता (सीईटी परीक्षा ड्यूटी) का लाभ उठाकर कई दुकानदारों ने इस खतरनाक धागे की बिक्री की। हालांकि, बारिश की वजह से पतंगबाजी का दायरा सीमित रहा, जिससे मांझे से कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें