कैथल। जिले के गांव नोच में सोमवार शाम के समय एक युवक नहर में डूब गया। युवक के नहर में डूबने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद क्योड़क चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे।
जानकारी के अनुसार गांव नोच निवासी 22 वर्षीय सुशील शाम करीब पांच बजे नहर में नहाने के लिए गया था। इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए थे। आसपास भीड़ लगी थी।