संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। क्योड़क गांव में एक व्यक्ति परिवार के सदस्यों पर जमीन का हिस्सा न देने का आरोप लगाकर शुक्रवार शाम के समय दूसरे दिन क्योड़क के टावर पर चढ़ गया। वह गत वीरवार को शहर के अमरगढ़ गामड़ी में टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। किसी तरह उसे नीचे उतरवाया गया था।
आज शुक्रवार शाम बीएसएनएल के टावर पर वह चढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे क्योड़क निवासी महावीर टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर क्योड़क चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से व्यक्ति को समझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उतरा। समाचार लिखे जाने तक वह टावर पर ही चढ़ा था। उसका आरोप है कि परिवार के सदस्य उसे जमीन में उसका हिस्सा नहीं दे रहे हैं। जब हिस्सा मांगता है तो उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देते हैं।
पुलिस चौकी क्योड़क के प्रभारी दयानंद ने बताया कि व्यक्ति को उतारने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन वह रात तक भी टावर से नहीं उतरा था। उसे नीचे उतारने के लिए उसके उसके पिता व अन्य कई दोस्तों ने भी प्रयास किया था।