कैथल। चेक बाउंस मामले में पुलिस ने एक नामित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई सतीश कुमार ने आरोपी पूंडरी निवासी रामफल को गिरफ्तार किया है। जो वर्ष 2014 के दौरान चेक बाउंस मामले में नौ फरवरी 2024 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस की टीम को सूचना मिली कि प्रताप गेट कैथल पर एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी वार्ड नंबर 20 कैथल निवासी राकेश कुमार को काबू कर लिया। कब्जे से 3090 रुपये सट्टा राशि बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद