फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टावर पर फिर चढ़ा युवक... महिला ने बचाया

Wed, 03 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बलराज नगर में टावर पर चढ़ा व्यक्ति। - फोटो : संघ कार्यालय में गुरुवाणी का संकीर्तन करते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। देवगढ़ रोड स्थित बलराज नगर में बुधवार को एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। बाद में महिला पालो देवी ने उसे समझाकर किसी तरह नीचे उतारा। बताते हैं कि युवक पहले भी कई बार टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है।

मंगलवार को करीब 25–30 फीट ऊंचाई पर चढ़े इस व्यक्ति को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। नीचे उतारने की अपील पर उसने कहा कि गांव क्योड़क में उसकी 75 गज जमीन पर परिवार के अन्य लोग कब्जा किए बैठे हैं। जब तक जमीन वापस नहीं दी जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान देवीगढ़ रोड निवासी पालो देवी नामक महिला हिम्मत दिखाते हुए टावर पर चढ़ी और उसे समझा बुझाकर नीचे उतार लाई। उसका नाम महावीर (45) है। वह क्योड़क का है और पहले भी कई बार टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। उसने दावा किया कि परिवार की करीब 400 गज जमीन में से 75 गज हिस्से का अधिकार उसे नहीं दिया जा रहा, जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठा बैठा। डायल-112 के पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

बलराज नगर में टावर पर चढ़ा व्यक्ति।- फोटो : संघ कार्यालय में गुरुवाणी का संकीर्तन करते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें