फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भागल में किराये के मकान में फंदा लगने से गर्भवती महिला की मौत हुई थी। मकान से मिले महिला के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार मेडिकल बोर्ड की जांच में सामने आया कि महिला की जान गले में चुन्नी का फंदा लगने से दम घुटने के कारण हुई है। गले पर फंदे के स्पष्ट निशान मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार मृतका करीब साढ़े तीन से चार माह की गर्भवती थी।
दम घुटने के बाद महिला की ब्लीडिंग हुई है। शव करीब छह दिन पुराना होने के कारण काफी गल-सड़ चुका था। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने आत्महत्या की या किसी ने फंदा देकर हत्या की है। इस पूरे मामले का खुलासा पति आदित्य सिंह उर्फ सन्नी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम : शनिवार को उत्तर प्रदेश से पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि महिला ने करीब एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। वह पति के साथ गांव भागल में किराये के मकान में रह रही थी। परिजनों के अनुसार सोमवार को उसकी अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद मिला और संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

यह था मामला : वीरवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। कमरे के एक कोने में महिला का सड़ा-गला शव मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें