स्कूल में पढ़ने के लिए पैदल आती हुई छात्राएं। संवाद
राजौंद। खंड के गांव फरियाबाद में बस सुविधा न होने के कारण छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर में छात्राओं ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें करीब 2 से ढाई किलोमीटर तक पैदल चलकर राजौंद–पूंडरी मार्ग पर पहुंचना पड़ता है, जहां वे बस का इंतजार करती हैं। कई बार उन्हें निजी बस चालकों के सहारे ही सफर करना पड़ता है जिससे समय और सुरक्षा दोनों की चिंता बनी रहती है।
छात्राओं ने कहा कि गांव से स्कूल तक कोई नियमित परिवहन व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम स्कूल समय के अनुसार बस सेवा शुरू की जाए, ताकि बेटियां सुरक्षित और समय पर स्कूल पहुंच सकें और उनकी शिक्षा बाधित न हो।
स्कूल में पढ़ने के लिए पैदल आती हुई छात्राएं। संवाद