फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरस्कार मिलने पर विजेता खिलाडि़यों के चेहरे खिले

Fri, 14 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय बहुतकनीकी शेरगढ़ में आयोजित दो दिवसीय तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर प्रतिभागियों के चेहरे खिल गए। उनमें जबरदस्त उत्साह दिखा।

बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें भाला फेंक, 200 मीटर दौड़ (लडक़े-लड़कियां), सैक रेस (लड़कियां), नींबू दौड़ (लड़कियां), 100 मीटर दौड़ (संस्थान के सदस्यों के लिए) और रस्साकसी प्रतियोगिता शामिल रहीं। छात्रों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेल के परिणाम ः लड़कों में केतन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि लड़कियों में सिमरन को यह सम्मान प्राप्त हुआ। 100 मीटर दौड़ में मनोज ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और सुरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में केतन ने पहला, राहुल ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम और अन्नु रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में प्राचार्य संजय मौदगिल ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी खेलों में भाग लेने और अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राध्यापक सुरेंद्र सैनी, सोहन शर्मा, दीपक रोहिला, अमित, अमन, राजेश, कुनाल, मनोज और प्राध्यापिका शैली, उषा, अन्नू, पूजा, रितु व नीरू सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें