फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम ने फिर ली करवट, सुबह हुई बूदाबांदी, बाद में निकली धूप

विज्ञापन
करनाल रोड पर दोपहर के समय ​खिली धूप। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हवाओं के चलने से गर्मी से लोगों को बड़ी निजात मिली है। हालांकि इसके बाद दिन में धूप निकल आई। इससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

इस मानसून बदलाव और बूंदाबांदी से किसानों को राहत मिली है। खरीफ की फसलों, विशेषकर धान, बाजरा और मक्के की बुआई व सिंचाई के लिए यह बारिश किसी अमृत से कम नहीं है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब खुशी साफ देखी जा सकती है।
कृषि विशेषज्ञ हरदीप सिंह का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है, तो इससे फसलों की पैदावार में भारी बढ़ोतरी होगी और किसानों की लागत में भी कमी आएगी। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले 24 से 48 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने जलभराव वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

करनाल रोड पर दोपहर के समय खिली धूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें