फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरोला साइफन की सफाई और गाद निकालने का लंबित पड़ा कार्य शुरू

विज्ञापन
सरोला साइफन की सफाई व्यवस्था जांचने पहुंचे अ​धिकारी। प्रवक्
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला-चीका क्षेत्र स्थित सरोला साइफन की लंबे समय से लंबित सफाई और गाद निकालने के कार्य (डी-सिल्टिंग) का निष्पादन किया गया है। यह साइफन अपने निर्माण के बाद से अब तक साफ नहीं किया गया था और स्थानीय लोगों की यह एक पुरानी मांग थी। सिंचाई विभाग के अनुसार साइफन में भारी मात्रा में सिल्ट जमा होने के कारण जल के निर्बाध प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही थी जिससे हरियाणा व पंजाब के ऊपरी क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका बनी रहती थी और लगभग 40 गांव प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने साइफन के सभी 48 दर्रों की सफाई करवाई। यह कार्य बोली प्रक्रिया से किया गया जिससे सरकार को लगभग 2 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति होनी है।
16 फीट तक जमी गाद और अन्य अवसाद को हटाया
कार्य के दौरान स्थल से लगभग 16 फीट तक जमी गाद और अन्य अवसाद को हटाया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने से वर्तमान मानसून के दौरान साइफन से बाढ़ के पानी का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित होगा जिससे लगभग 40 प्रभावित गांवों की आबादी और विशाल कृषि भूमि को बाढ़ से सुरक्षा प्राप्त होगी।
घग्गर नदी पर कराया गया कार्य : एसडीएम
गुहला-चीका के एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में सिंचाई व जल संसाधन विभाग, हरियाणा की ओर से घग्गर नदी पर कार्य कराया गया। इस लंबे समय से लंबित कार्य के पूर्ण होने पर घग्गर नदी के गुहला-चीका क्षेत्र सहित पंजाब व हरियाणा के स्थानीय लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध रूप से निष्पादन कराने के लिए जिला प्रशासन व सिंचाई और जल संसाधन विभाग का भी आभार व्यक्त किया है।

सरोला साइफन की सफाई व्यवस्था जांचने पहुंचे अधिकारी। प्रवक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें