फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिनभर साफ रहा मौसम, न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरा

Fri, 26 Sep 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कैथल में मानसून की विदाई के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ती गर्मी देखी जा रही है। बारिश की संभावना लगभग समाप्त हो गई है, जिससे किसानों को फसलों को लेकर चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिछले एक हफ्ते से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा वहीं न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिनभर हवाएं चलती रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार, अब सितंबर में मानसून की विदाई हो चुकी है। दो दिन पहले मौसम में बदलाव के संकेत बने थे, लेकिन बारिश दर्ज नहीं हुई। जिले में अब बारिश की संभावना लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन


राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून विदाई से पहले हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि यदि विदाई के बाद बारिश होती है तो इस बार ठंड सामान्य से पहले दस्तक दे सकती है। हाल ही में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ सामान्य हो चुका है, वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। पिछले साल प्रदेश व जिले से मानसून की विदाई दो अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन


वीरवार को दिन के समय मौसम कुछ देर के लिए परिवर्तनशील रहा, लेकिन शाम तक धूप खिली रही। उमस और गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। किसानों का कहना है कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव से फसलें और सब्जियां प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब जिले में बारिश नहीं होगी और मानसून की रफ्तार थम चुकी है। शुक्रवार को धूप निकलने से तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें