फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदलने लगा मौसम का मिजाज, दिन में धूप से अब गर्मी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पिछले कुछ दिनों से फिजाओं में बदलाव महसूस किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय जहां हल्की ठंड अभी भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही है, वहीं दोपहर की तेज धूप अब गर्मी का अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारे में और भी उछाल देखने को मिल सकता है। बीते 24 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री के इस बड़े अंतर के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। दोपहर के समय सूरज की किरणें सीधी पड़ने से हल्की गर्मी का अनुभव हो रहा है। हालांकि, सूर्यास्त होते ही ठंडी हवाएं एक बार फिर से वातावरण में सिहरन पैदा कर देती हैं।
विज्ञापन


6 किमी हवा की रफ्तार

वर्तमान में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है और शुष्कता बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण मैदानी इलाकों में शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे आसमान साफ है और धूप की तीव्रता बढ़ गई है।


स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी

चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के डाॅ. अमरिंद्र का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। अचानक गर्म कपड़े पूरी तरह न छोड़ें, क्योंकि शरीर को तापमान के इस बदलाव के साथ सामंजस्य बिठाने में समय लगता है।
विज्ञापन


आगामी दिनों का पूर्वानुमान

आने वाले एक सप्ताह के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। होली के नजदीक आते-आते न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। फिलहाल, सुबह की हल्की धुंध और शाम की हल्की ठंड के साथ लोग इस खुशनुमा लेकिन थोड़े चुनौतीपूर्ण मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें