फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरे दिन भी बदला मौसम, सुबह रही गर्मी तो शाम के समय तेज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला। ऐसे में सुबह के समय तो गर्मी रही लेकिन शाम करीब पांच बजे के बाद तेज बारिश हुई। यह बारिश शाम करीब नौ बजे तक जारी रही। वीरवार शाम के समय हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की आशंका जताई है। शहर के नीचले इलाकों में लगातार बारिश होने से जलभराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन

सुबह के समय गर्मी थी लेकिन दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी व शाम तक बादल घिरे और फिर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे ठंड का अहसास भी हुआ।
अब दिन का तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया है, जो वीरवार को 39 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को जिले में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार दो दिन से जारी बारिश के कारण आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अनाज मंडियों में आया गेहूं भी भीगा है। हालांकि मार्किट कमेटी का दावा है कि प्रशासन की ओर से सभी मंडियों में तिरपाल ढककर उसे पानी से बचाया गया है। इस समय मंडियों में करीब 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान नहीं है लेकिन जो फसल कटने के बाद मंडियों में पहुंची है। उसे नुकसान हो सकता है। जबकि बारिश के बाद खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई करने में अब चार से पांच दिन की देरी हो सकती है।
आज भी रहेंगे बारिश के आसार -
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में मंडियों में पहुंची गेहूं की फसल को नुकसान है। जबकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को मौसम में बदलाव होना संभव है। ऐसे में जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें