फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने पार्क में रखवाया वाटर कूलर

Fri, 16 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल लोगों को ताऊ देवीलाल पार्क में ठंडा पानी मिलने लगा। वीरवार को नगरपालिका प्रशासन की ओर से नया वाटर कूलर रखवा दिया गया हैं। इससे स्थानीय लोगों, ग्रामीणों व राहगीरों को गर्मी में ठंडा पानी मिलने लगा। लोगों ने इस कदम की सराहना की।

नगरपालिका की ओर से कई साल पहले वाटर कूलर लगवाया गया था। वह भी करीब एक वर्ष से बंद पड़ा था। नगरपालिका से लगा वाटर कूलर खराब होने की खबर 15 मई को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। बताया गया कि ताऊ देवीलाल पार्क में वाटर कूलर खराब और शौचालय भी बदहाल। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि राजीव शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेकर पार्क में नया वाटर कूलर रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही शौचालय में ठीक करवा दिए जाएंगे। ताऊ देवीलाल पार्क में नया वाटर कूलर लगने से पार्क में आने वाले ग्रामीणों व राहगीरों को गर्मी में ठंडा पानी मिलने लगा है। खबर प्रकाशित होने पर लोगों ने समस्या के समाधान पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें