फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला करने वाला तीसरा आरोपी काबू

Mon, 23 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वीरवार रात जाखौली अड्डा स्थित शराब ठेके के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी आरोपी हरसौला निवासी प्रदीप को काबू कर लिया । आरोपी षड्यंत्र में शामिल था।
विज्ञापन

एसपी उपासना ने बताया की अमित निवासी बलराज नगर कैथल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे वह राहुल निवासी जनकपुरी कॉलोनी कैथल की कार में उसके साथ शराब ठेके जाखौली अड्डा पर गया था। राहुल नकदी लेने के लिए ठेके के अंदर चला गया, जबकि अमित गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बैठा रहा। इसी दौरान मटौर निवासी संदीप वहां आया और हाथ में पकड़े देशी कट्टे से अमित पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद संदीप ने दूसरा फायर किया, जिससे बचने के लिए अमित पीछे हट गया और गोली ड्राइवर सीट पर जा लगी। उसी समय संदीप के साथ मौजूद एक युवक ने अमित को बाहर निकलने की धमकी दी। डर के कारण अमित पीछे की सीट पर जाकर गाड़ी की खिड़की से उतरकर भाग गया। आरोपियों ने पीछा करते हुए उस पर हथियारों से फायरिंग जारी रखी। अमित जब अनाज मंडी के गेट पर पहुंचा जहां संदीप पिस्टल लेकर पहुंचा और उस पर कई फायर किए, जिनमें एक गोली अमित के दाहिने हाथ में लगी। घायल अमित ने बताया कि इसके बाद वह जान बचाने के लिए मंडी में खड़े एक ट्रक के पास छिप गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अमित को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया। जिस बारे थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने पहले आरोपी कुलदीप निवासी मटौर हाल स्टार सिटी कॉलोनी कैथल को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त एक करीब 17 वर्षीय जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी एक नाबालिग को निरुद्ध कर लिया गया था। आरोपी कुलदीप को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में इस बात की जानकारी मिली है कि पुरानी रंजिश में फरवरी 2014 में अमित ने उसके साथ राहुल निवासी दयालपुर के साथ मिलकर मटोर निवासी मंदीप की हत्या की थी। इस बारे में जी आर पी थाना कुरुक्षेत्र में अभियोग अंकित है। उक्त मामले में दोनों आरोपी वर्ष 2015 में बरी हो गए। इसी रंजिश के कारण योजनाबद्द तरिके से संदीप निवासी मटौर हाल शुगर मिल कैथल (मृतक मंदीप का भाई) ने अपने साथी कुलदीप व अन्य के साथ मिलकर अमित पर फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें