फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूजापाठ की बात कहकर निकला किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कोठी गेट स्थित बाल उपवन आश्रम से 15 साल का एक किशोर लापता हो गया। आश्रम प्रबंधन ने शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

रात करीब साढ़े आठ बजे किशोर मंदिर में पूजा-पाठ करने की बात कहकर बाहर गया था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो आश्रम कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर वे उसकी तलाश में लगे रहे। फिर भी नहीं मिला।

शहर थाना में दी शिकायत में बाल उपवन आश्रम प्रभारी रवि भूषण गर्ग ने बताया कि 15 दिन पहले बाल संरक्षण समिति 15 साल के किशोर अमन को हिसार से कैथल आश्रम में लेकर आई थी। उसे बालश्रम से मुक्त करवाकर कैथल लाया गया था। 30 मार्च को रात के समय किशोर वहां से भाग गया। उन्होंने अपने स्तर पर किशोर को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रभारी ने बताया कि किशोर रात करीब 8ः30 बजे खाना खाने के बाद मंदिर में पूजा के बहाने से बिना बताए आश्रम से चला गया। उन्होंने पुलिस से अपील की कि किशोर को जल्द से जल्द ढूंढ़कर बाल आश्रम भेजा जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अगर किसी को इस संबंध में पता चले तो तुरंत आश्रम को सूचित करें। सिटी थाना प्रभारी वीना रानी ने बताया कि पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें