संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। कुकरकंडा में आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में करोड़ा गांव की टीम ने ट्राॅफी जीती। गांव के सरपंच दिनेश ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत बाबा रामनाथ मंदिर की ओर से कुकरकंडा गांव करवाई गई थी।
इस प्रतियोगिता में 32 गांव की टीमों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें से फाइनल में गुहणा व करोड़ा की टीमें पहुंची। करोड़ा की टीम ने खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकट पर 216 रन बनाए।
जवाब में खेलते हुए गुहणा की टीम 15.2 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे करोड़ा ने फाइनल में 103 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।
इस पर टीम ने ट्राफी जितने के साथ- साथ पहला इनाम 25 हजार रुपये व दूसरा इनाम गुहणा ने 15 हजार का प्राप्त किया।