फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीनियर स्टेट टूर्नामेंट में म्हारी खो-खो टीम को कांस्य पदक

Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डूल्याणी गांव की खो-खो टीम ने 44वें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता चरखी दादरी में आयोजित हुई, जहां कैथल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम को चरखी दादरी के उपायुक्त मुनीश शर्मा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी कोच राजनी बाला और सोहन सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि कैथल की टीम में नौ खिलाड़ी डुल्याणी गांव से, दो खिलाड़ी नैना से और एक खिलाड़ी नरनौंद से शामिल थी। टीम कोच राजनी बाला, और सोहन सिंह के मार्गदर्शन में खिलाडि़यों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम की सफलता के बाद, कैथल के चार होनहार खिलाड़ियों पारुल, चंचल, प्रियंका और मुस्कान का चयन 31 मार्च से चार अप्रैल तक ओडिशा में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच रजनी बाला और सोहन सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। टीम के स्वागत के दौरान खेल संघों और स्थानीय लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये रहे खेल परिणाम ः कैथल टीम का पहला मुकाबला गुरुग्राम की टीम से हुआ जिसमें कैथल की टीम 16-02 से विजयी रही।

कैथल टीम का दूसरा मुकाबला झज्जर की टीम से हुआ, जिसमें कैथल की टीम 15-03 से विजयी रही।

कैथल टीम का सेमीफाइनल मुकाबला जींद की टीम से हुआ जिसमें जींद की टीम 10-05 से विजयी रही। कैथल को तीसरे स्थान के लिए कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें