फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार ः विधायक देवेंद्र

Mon, 13 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। हलका विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के भरोसे और हक के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र हंस ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश के किसान कर्ज, फसल संकट और सरकारी उपेक्षा के कारण बुरी तरह परेशान हैं। मजदूर और मध्यम वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है स्कूल और अस्पताल केवल नाम के रह गए हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश की सड़कें जर्जर हैं, यातायात सुरक्षा बदहाल है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। भाजपा सरकार दिखावे और राजनीति में उलझी हुई है तथा लोकतंत्र और जनता की आवाज दबाना उसकी आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें