फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वतंत्रता सेनानी मनीराम गोयत के नाम पर नरड़ गांव की सड़क का किया नामकरण

Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार ने आज़ाद हिंद फौज के वीर स्वतंत्रता सेनानी मनीराम गोयत के सम्मान में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए करनाल-पीडब्ल्यूडी रोड से गांव नरड़ तक जाने वाली सड़क का नाम “मनीराम गोयत, स्वतंत्रता सेनानी मार्ग” रख दिया है। इस संबंध में अधिसूचना हरियाणा सरकार के राजपत्र (गजट) में प्रकाशित की जा चुकी है।

यह निर्णय लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) विभाग द्वारा 22 जुलाई 2025 को अधिसूचना क्रमांक 09/157/2025-3 बीएंडआर (एलसीयू) के तहत जारी किया गया, जिसमें एक किलोमीटर लंबी उक्त सड़क के नाम परिवर्तन का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


इस गौरवपूर्ण निर्णय पर स्व. मनी राम गोयत के परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सीएम मीडिया ओएसडी भारत भूषण भारती, मीडिया सलाहकार प्रवीन अत्रे और ग्राम पंचायत नरड़ का आभार जताया है।

परिवार के सदस्य रमेश गोयत ने कहा कि यह निर्णय न केवल हमारे परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है। सरकार ने हमारे पूर्वज की बलिदान गाथा को अमर कर दिया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नरड़ के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें