फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्यक्रमों मंे दिखेगी संस्कृति की झलक

Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम अजय हुड्डा ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने बताया कि समारोह का आयोजन अनाज मंडी में किया जाएगा, जहां देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसमें स्थानीय लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की तैयारियां समय रहते पूरी करें और कोई भी कोताही न

बरती जाए।

विभागों को सौंपे गए दायित्व ः नगर पालिका सचिव को आयोजन स्थल की साफ-सफाई और रंगोली सजावट की जिम्मेदारी दी गई है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग को क्रमशः सजावट, पेयजल-शौचालय और एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि 8 से 11 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की रिहर्सल करवाई जाएगी, जबकि 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भव्य मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की होगी रिहर्सल

एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि समारोह में विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों की प्लाटून द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। परेड की रिहर्सल और शायरियों की तैयारी सुनियोजित ढंग से करवाई जाए। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे बच्चों द्वारा देशभक्ति और थीम आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें