फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल नर्सरी चीका के खिलाड़ियों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
37 गुहला-चीका: शहर में तिरंगा यात्रा निकालते खेल नर्सरी चीका के खिलाड़ी। नर्सरी
विज्ञापन
गुहला-चीका। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत खेल नर्सरी चीका के खिलाड़ियों ने शनिवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


यह यात्रा डीएवी कॉलेज से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के नारे लगाए और माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

खेल कोच सतनाम सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत करना और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर युवाओं ने लोगों को घरों पर लगाने के लिए तिरंगे झंडे भी वितरित किए और सभी से इस मुहिम में भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें