फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लटकते जर्जर तारों से कानूनगो मोहल्ले के लोग परेशान

Mon, 09 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिजली निगम की लापरवाही के चलते शहर के चंदाना गेट स्थित कानूनगो मोहल्ले में बिजली के जर्जर तार गलियों में लटक रहे हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि मोहल्ला निवासी हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका में जीने को मजबूर हैं। बारिश में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जब आसपास के खंभों में करंट दौड़ने लगता है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए यह स्थिति खतरा बनी हुई है।

मोहल्ला वासियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और बिजली निगम को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। मोहल्ले में बिजली के खंभों की संख्या कम होने के कारण तार पुराने टेलीफोन खंभों पर लटकाए गए हैं, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अंधेरे में इन तारों का दिखाई न देना और भी जोखिम बढ़ा देता है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी डॉ. अमृत लाल ने बताया कि बीते बुधवार को वह गली में टहल रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ टेलीफोन के एक खंभे से छू गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी जान बच सकी। इस घटना के बाद मोहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है।

कॉलोनीवासी राजीव कुमार, साहिल, अमित और नीरज कुमार ने बताया कि मोहल्ले की बिजली की तारें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कब तार टूट जाएं या किसी को करंट लग जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही स्थायी समाधान किया गया।

उन्होंने बताया कि जब भी निगम कार्यालय में शिकायत लेकर जाते हैं तो हर बार एक ही जवाब दिया जाता है कि “एस्टीमेट बनाया जाएगा।” एस्टीमेट बनते-बनते वर्षों बीत गए, लेकिन आज तक तारें नहीं बदली गईं। मोहल्ला वासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी मोहल्लावासी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


दर्जनभर शिकायतें, फिर भी नहीं बदले गए तार

कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि जर्जर तारों को लेकर वे दर्जनभर बार बिजली निगम और प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इन्हें बदलने की पहल नहीं की। बारिश के दौरान पहले भी तार टूटकर गली में गिर चुके हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। पुरानी तारों के कारण कई घरों में मंद रोशनी (डिम लाइट) की समस्या भी बनी रहती है।

यह मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मौके की जानकारी लेकर समाधान कराया जाएगा। -शिवम, सिटी वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें