फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहिया निकलने से पिकअप पेड़ से टकराई, एक घायल

Mon, 09 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। किछाना और नीमवाला गांव के बीच पिकअप गाड़ी का पहिया निकल जाने से हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि चालक समेत अन्य सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खदानों में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

पिकअप चालक श्रवण कुमार ने बताया कि वह पंजाब की समाना मंडी से मटर का छिलका भरकर राजौंद स्थित गोशाला जा रहा था। गांव किछाना कुई से निकलते ही अचानक पिकअप गाड़ी का एक पहिया निकलकर सड़क पर गिर गया। इससे वाहन असंतुलित हो गया और खदानों में पलटते हुए पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की बाजू टूट गई, जबकि चालक और दूसरा व्यक्ति सुरक्षित रहे। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें