फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीवित व्यक्ति को मृत दिखा रोक दी थी साल 2024 की पेंशन

विज्ञापन
पेंशन जारी करने को लेकर डीसी कैथल को दिए गए पत्र की कापी दिखाते हुए बुजुर्ग जोगिंद्र सिंह।
विज्ञापन
गुहला चीका। चीका के वार्ड नंबर 3 के निवासी जोगिंद्र सिंह को साल 2023 में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी। कई माह तक जब पेंशन बैंक खाते में नहीं आई तो जोगिंद्र सिंह ने संंबंधित विभाग के कार्यालय से संपर्क किया। अधिकारियों ने जोगिंद्र सिंह को बताया सरकारी रिकार्ड के अनुसार उनकी तो मौत हो चुकी है, यह सुनकर जोगिंद्र सिंह के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

जोगिंद्र सिंह को समझ नहीं आया कि जब वह पूरी तरह से स्वस्थ और जिंदा है तो सरकारी रिकार्ड में उसकी मौत कैसे हो गई। अब जोगिंद्र सिंह के सामने खुद को सरकारी रिकार्ड में जिंदा साबित करने की चुनौतियां थी और इस चुनौती पर पार पाने के लिए जोगिंद्र सिंह को कई माह तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़े। इस दौरान साल 2024 में जोगिंद्र सिंह की बुढ़ापा पेंशन बंद रही। इसी रुकी हुई पेंशन को पाने के लिए जोगिंद्र सिंह समाज कल्याण विभाग से लेकर डीसी तक को लिखित पत्र दे चुकें हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। जोगिंद्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यदि विभाग ने उनकी जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक की रुकी हुई पेंशन जल्द जारी नहीं की तो वे पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें