कैथल। करीब एक सप्ताह से घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका असर खासतौर पर सुबह और देर शाम कैथल रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र व जींद की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई थी, लेकिन लगातार लेटलतीफी के कारण अब यह यात्रियों के लिए दुविधा बनती जा रही है।
नरवाना-कैथल छोटा रेलवे ट्रैक होने के कारण इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में कोचों की संख्या कम है। इसी वजह से ट्रेनों में देरी होने का कारण है। एक्सप्रेस ट्रेनों की लंबी दूरी को प्राथमिकता देते हुए लोकल पैसेंजर ट्रेनों को बीच-बीच में हाल्ट पर रोककर उनकी क्रॉसिंग करवाई जाती है, जिससे पैसेंजर गाड़ियां लेट हो जाती हैं। संवाद