कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में पाडला, ढांड, बालू, कलायत, कैथल शहरी और चंदाना गेट शहरी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन पार्टी को मजबूत करेंगे।
जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया और उन्हें नव दायित्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सैनी ने कहा है कि वह आशा करती है कि आप सभी कार्यकर्ता दिए गए दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे और पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, गोपाल सैनी, महावीर सैनी, अरुण, कुश, अमित सेठ, ओम प्रकाश, मीरा, विजय भारद्वाज, प्रदीप भट्ट, डॉक्टर जितेंद्र ठुकराल, अरुण वर्मा, डॉक्टर श्रवण कौशिक मौजूद रहे। संवाद