संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा प्रीति ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 3 से 7 नवंबर तक खंड स्तर पर नापतोल शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एलिम्को कानपुर की टीम द्वारा इन शिविरों में कमोड के साथ व्हील चेयर, सामान्य व्हील चेयर, कोहनी बैशाखी, चलने की छड़ी, कुर्सी के साथ छड़ी, फोल्डिंग वॉकर, तिपाई, टेट्रापॉड, घुटने का ब्रेस, एलएस बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट, कुशन, श्रवण यंत्र, कमोड वाली कुर्सी, अन्य सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों की नापतोल की जाएगी।
रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने बताया कि शिविर में आने वाले वरिष्ठ नागरिक अपने साथ वरिष्ठ नागरिक कार्ड, आधार कार्ड की प्रति, बीपीएल कार्ड / पेंशन प्रमाण पत्र / आय प्रमाण पत्र (15,000 रुपये मासिक या इससे कम आय) और आयु प्रमाण पत्र साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए रामपाल (लेखाकार) – 97284-90109 व रतन लाल (सहायक) – 94679-93915 से संपर्क किया जा सकता है।
शिविरों का कार्यक्रम
n
3 नवंबर : न्यू रेडक्रॉस भवन, कैथल
n
4 नवंबर : बीडीपीओ कार्यालय, चीका
n
5 नवंबर : बीडीपीओ कार्यालय, कलायत
n
6 नवंबर : बीडीपीओ कार्यालय, पूंडरी
n
7 नवंबर : बीडीपीओ कार्यालय, राजौंद
(सभी शिविर सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे)