नपा अध्यक्ष को सम्मानित करते समाज के लोग।
कैथल। नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बुधवार को चंचल गिरी आश्रम डोगरा गेट पर 35 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक हाल का उद्घाटन किया। हाल का उद्घाटन होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने नप अध्यक्ष का आभार जताया। चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार निरंतर सभी वर्गों के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की समान विकास की सोच के कारण ही आज समाज के प्रत्येक वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं।
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से एक ऐसे स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां सामाजिक, धार्मिक एवं सुख-दुख के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। इस हाल के निर्माण से वाल्मीकि समाज सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान अश्वनी कुमार, वार्ड नंबर 30 से पार्षद सोनिया धीमान, सुरेश जांगड़ा, जोगिंद्र धीमान, अशोक कुमार, अनिल कुमार, रामदास सौदा, श्याम लाल कल्याण, मीनू कोच, कृष्ण लाल वर्मा, गोरा लाल, नीरज मौजूद रही।
शहर में सड़कों का बिछाया जा रहा जाल
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व में कबूतर चौक से लेकर सब्जी मंडी तक की सड़क का शिलान्यास किया जा चुका है। जल्द ही छात्रावास रोड से लेकर रेलवे गेट तक की सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसी प्रकार सेक्टर 19 को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण को लेकर डिमांड की जा रही थी। इसी तरह से वार्ड नंबर चार में लाखों रुपये से पार्क में झूले व ओपन जिम का सामान रखा जा चुका है।