फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदला मौसम का मिजाज, उमस से लोग बेहाल

Wed, 09 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिनभर गर्म हवाओं और चुभती धूप के कारण आमजन बेहाल नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन


इस बीच, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि कैथल जिले में 10 जुलाई तक 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


उधर, भीषण गर्मी और उमस के चलते जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लू, डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में इन रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने लोगों को दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें