फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद अनाज मंडी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Sat, 11 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
11kht_27_राजौंद की अनाज मंडी में रोष प्रकट करते किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। अनाज मंडी में धान की खरीद और कटौती से परेशान किसानों ने शनिवार को मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, तो किसानों ने मंडी के सामने जाम भी लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जारी इस जाम में वाहनों की लंबी कतार लगी और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद डीएम कैथल से फोन पर बात हुई।
विज्ञापन


समस्या का समाधान करने के लिए मंडी खरीद एजेंसी के निरीक्षक रवि कुमार और मंडी एसोसिएशन की तरफ से महिपाल राणा व भीम शर्मा को भेजकर किसानों को आश्वासन दिया गया कि सरकारी रेट 17% मॉइस्चर (नमी) पर पूरा भुगतान किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने जाम हटा दिया।

किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से मंडी में बैठे हुए हैं, लेकिन या तो खरीद नहीं हो रही या फिर कटौती की जा रही है। किसान कंवर पाल, अजीत पाल और जय पाल ने बताया कि 89 रुपये की कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, खरीद एजेंसी खुद धान नहीं खरीद रही, बल्कि मिलरों को भेज देती है और मिलर नमी बताकर केवल आंशिक ढेरी ही खरीदते हैं।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने कहा कि दो दिन पहले भी उन्होंने मंडी के सामने जाम लगाकर रोष जताया था। कुछ दिनों तक खरीद सही हुई, लेकिन फिर मिलर मनमर्जी से खरीद करने लगे। इसी कारण किसानों का गुस्सा फूटा और उन्होंने मुख्य गेट पर ताला जड़ने के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर से धान खरीद में कटौती हुई तो वे पुनः जाम लगाएंगे।

11kht_27_राजौंद की अनाज मंडी में रोष प्रकट करते किसान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें