फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए रेलवे स्टेशन पर लाइट खराब, शाम होते ही अंधेरा

Thu, 30 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रेलवे की लापरवाही के कारण कैथल के नए रेलवे स्टेशन पर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही पूरा स्टेशन अंधेरे में डूब जाता है। यात्रियों को वारदातों और जहरीले जीव-जंतुओं का डर सताने लगा है। स्टेशन तक जाने वाले मुख्य रास्ते पर झाड़ियां उग आई हैं।

यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइटें ठीक नहीं की गईं। रोजाना हजारों यात्री—जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं—यहां से जींद, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला के लिए सफर करते हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


छीना-झपटी का डर ः यात्री मनीषा ने बताया कि अंधेरे के कारण चोरी, छीना-झपटी और छेड़खानी जैसी घटनाओं का भय बना रहता है। कई मीटर के दायरे में एक भी लाइट नहीं जलती। कुरुक्षेत्र से शाम को आने वाली ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को अंधेरे में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन


कभी भी स्टेशन पर लाइट जली नहीं दिखी : नियमित यात्री हनुमान ने बताया कि स्टेशन पर कभी लाइटें जलती नहीं दिखीं। स्थिति काफी समय से यही है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

इस संदर्भ में रेलवे स्टेशन मास्टर

नरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्टेशन की देखरेख का ठेका दिया गया है। ठेकेदार से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें