फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में सीटें खाली प्रवेश के लिए खोेला पोर्टल

Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों को एक और अवसर देते हुए आठवीं बार दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल या ऑन द स्पॉट माध्यम से 5 नवंबर तक दाखिला ले सकते हैं।

विभाग की लगातार कोशिशों के बावजूद सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिले के संस्थानों में 15 से 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। शिक्षक और विभागीय अधिकारी इन सीटों को भरने के लिए विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल महिला आईटीआई ः सभी सीटें रिक्त
ट्रेड
कुल सीटें
खाली सीटें

डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (एससीवीटी)
19
19

डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (सशुल्क)
5
5

फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (एससीवीटी)
19
19

फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (सशुल्क)
5
5

कलायत आईटीआई

ट्रेड
कुल सीटें
खाली सीटें

ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
24
8

ड्रेस मेकिंग
20
19

मैकेनिक कृषि मशीनरी
24
8

प्लंबर
24
12

वेल्डर
20
20

राजौंद आईटीआई

ट्रेड
कुल सीटें
खाली सीटें

कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
24
24

ड्रेस मेकिंग
20
9

रेफ्रिजरेशन एंड एसी टेक्नीशियन
24
24

जो विद्यार्थी किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले सके हैं, वे संस्थान में आकर प्रवेश ले सकते हैं। परेशानी होने पर दाखिला कमेटी से सहायता ली जा सकती है। -सोहन लाल, सुपरिटेंडेंट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें