फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धीमी उठान से खफा आढ़तियों ने जताया रोष

Wed, 26 Apr 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव रामथली खरीद केंद्र से गेहूं उठान न होने पर आढ़तियों ने मंगलवार को हेफेड कार्यालय पहुंच कर रोष जताया। साथ ही अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द उठान करवाया जाए। डीएम हेफेड ने उठान तेज कराने का आश्वासन दिया है।
आढ़ती सोहन, गुरमीत, प्रेम कुमार, वेदप्रकाश, भारत भूषण, जगत राज, कर्मबीर, रमेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, नरेश कुमार, धर्मपाल ने कहा कि उठान न होने के कारण आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल्द उठान का आश्वासन देती है। रामथली खरीद केंद्र से अभी तक उठान नहीं किया है। मौसम खराब होने या फिर ज्यादा गर्मी होने पर सूखने से आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि कई दिनों से जब मंडी से उठान नहीं हो पाया तो वे मजदूरों के साथ मजबूर होकर हैफेड कार्यालय में पहुंचे हैं। कैथल अनाज मंडी से 75 प्रतिशत तक गेहूं का उठान हो चुका है तो रामथली मंडी से उठान क्यों नहीं हो रहा है। अब तक मात्र 25 प्रतिशत तक ही उठान हुआ है। दो लाख 25 हजार से ज्यादा गेहूं के कट्टे खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं। इस संबंध में डीएम हेफेड सुरेश कुमार ने कहा कि रामथली खरीद केंद्र में उठान को लेकर परेशानी की उन्हें जानकारी मिली है। जल्द से जल्द उठान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें