फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार ने फोर्टिफाइड चावल नहीं लिया तो राइस मिलर्स को होगा नुकसान

Wed, 26 Apr 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा सरकार की ओर से फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई लेने से मना करने के बाद प्रदेशभर के राइस मिलरों में सरकार के प्रति रोष है। राइस मिल एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान हंसराज सिंगला ने बताया कि हाल ही में सरकार ने फोर्टिफाइड चावल की गाड़ियां न लेने से संबंध में एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

सिंगला ने कहा कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे राइस मिलरों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार की मांग के अनुसार ही राइस मिलर फोर्टिफाइड चावल तैयार करते हैं और उसकी सप्लाई सरकार को भेजते हैं। अब सरकार ने एकाएक आदेश जारी कर फोर्टिफाइड चावल लेने से मना कर दिया है, जो राइस मिल मालिकों के लिए बड़ी समस्या है। सिंगला ने कहा कि इस चावल की तो सरकार खरीद करें या फिर चावल की गाडिय़ां लगाने की समय सीमा बढ़ाई जाए, ताकि राइस मिलर्स समय पर व कानून के दायरे में रहते हुए सरकार को पूरा चावल दे सके। सिंगला ने सरकार से जारी किए गए आदेश वापस करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें