फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व विधायक के सामने उठाया सड़कों का मुद्दा

Wed, 08 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। नगर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को चीका के लोग पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर से मिले। रोटरी क्लब के प्रधान और प्रमुख व्यवसायी नरेश जैन, हैप्पी बंसल, डॉ. सतीश मित्तल, केवल जिंदल, डॉ. राजेश भारद्वाज, सुरेश सेठी, विपन्न अग्रवाल, शीशपाल जिंदल, संजीव जिंदल, विजय कुमार, सुनील शाह, अंकित गर्ग और रूलदू ने पूर्व विधायक से मिलकर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि चीका को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले कैथल रोड, चीका-पेहवा रोड और चीका-पटियाला रोड की हालत इतनी खराब हो गई है कि वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है। टूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। धान के सीजन में सड़कों की हालत और भी अधिक खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पूर्व विधायक से अनुरोध किया कि सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि कई सड़कों की मरम्मत के लिए बजट आ चुका है और शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए आज ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें