कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने सबमर्सिबल ट्यूबवेल का तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्योड़क निवासी नकुल ने 28 अगस्त को अपने खेत में पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल से लगभग 70 फीट तार चोरी हो चुका था। इसी तरह अन्य किसानों जयभगवान, नरेन्द्र और संजय के खेतों से भी तार चोरी की गई थी। एसआई रमेश चंद के नेतृत्व में एसआई धर्म सिंह की टीम ने आरोपी विक्रम (सुभाष नगर), शोएब खान (पंतनगर) और बंटी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। इस गिरफ्तारी से जिले में करीब 40 खेतों से तार चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विक्रम को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, जबकि अन्य दो का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद