करनाल। सड़क पर हादसा हुआ तो आसपास लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन घायलों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ने के बजाय लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को यदि समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जाती तो शायद दो अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि लोग वीडियो बनाते रहे। किसी ने मदद करने की जहमत नहीं उठाई। लोगों में इन्सानियत मर चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं या आपात स्थितियों में घायलों की मदद करने के बजाय वीडियो बनाने की प्रवृत्ति बन गई है। लोग वीडियो बना रहे थे और गाड़ियों में फंसे लोग मदद के लिए छटपटा रहे थे। हादसे की भयावह स्थिति के बीच घायलों को मदद मिलने में देरी ने पूरे घटनाक्रम को और भी दर्दनाक बना दिया।