फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी के सीजन में बढ़ी इंडो वेस्टर्न परिधानों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शादी के सीजन में महिलाओं के बीच पारंपरिक और आधुनिक फैशन का मेल देखा जा रहा है। अब वे केवल भारी लहंगों और साड़ियों तक सीमित नहीं हैं। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, हल्के कढ़ाई वाले सूट और डिजाइनर साड़ियां उनकी पसंद बन रही हैं।
विज्ञापन

महिलाएं शादी के अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए विशेष लुक तैयार कर रही हैं। वे ऐसे कपड़े चुन रही हैं जिन्हें शादी समारोह के साथ अन्य अवसरों पर भी पहना जा सके। हल्के रंगों के साथ आकर्षक डिजाइन वाले परिधानों की मांग बढ़ी है। कम वजन वाले आरामदायक कपड़े प्राथमिकता में हैं।
आधुनिकता और आराम का मेल
बसंत विहार निवासी तनु बघेल के अनुसार, महिलाएं बहुउपयोगी परिधानों को पसंद कर रही हैं। हांसी रोड निवासी राजवती का कहना है कि शादी और स्वागत समारोह के लिए महिलाएं पारंपरिक पहनावे को आधुनिक अंदाज में अपना रही हैं। वे मिलान वाले आभूषणों और हल्के मेकअप पर भी ध्यान दे रही हैं। यह रुझान आरामदायकता और आधुनिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें