फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में होगा। सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करें, ताकि समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एडीसी डॉ. सुशील कुमार नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रत्येक विभाग को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। समारोह स्थल के साथ-साथ पूरे शहर में स्वच्छता और सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान रखा जाए।
समारोह के भव्य रूप देने में किसी प्रकार की कोई कमी न छोड़ी जाए। समारोह के दौरान जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा और जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि की ओर से ध्वजारोहण से होगा। इसके बाद परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का संबोधन, मार्च पास्ट और पीटी शो का आयोजन किया जाएगा। मार्च पास्ट में जिला पुलिस की टुकड़ियां, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और प्रजातंत्र के प्रहरी भाग लेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। मुख्य अतिथि समारोह से पहले शहीद स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। मुख्य अतिथि के निरीक्षण के लिए जीप, राष्ट्रीय ध्वज और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को मार्च पास्ट का अभ्यास शीघ्र शुरू करने को कहा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। डीसी ने अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें