फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वोकल फॉर लोकल का असर, ग्राहकों की पहली पसंद बना देसी माल

Fri, 17 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिवाली के नजदीक आते ही बाजार रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं। अबकी जीएसटी की दर घटने से वोकल फॉर लोकल का असर दिख रहा है। चीनी माल की जगह ग्राहकों की पहली पसंद देसी माल बना नजर आ रहा है।

इस साल दिवाली 20 अक्तूबर को है, जबकि पंच पर्व की शुरुआत 18 अक्तूबर को धनतेरस से होगी। दुकानदारों के अनुसार इस बार आधुनिकता और परंपरा का संगम ग्राहकों को लुभा रहा है। एलईडी झालरें, थीम-बेस्ड लाइट्स, स्मार्ट
विज्ञापन


लाइट झरने और रिमोट से चलने वाली लाइट ग्राहकों की पहली पसंद बनी हैं, जिनकी कीमतें 50 रुपये से 2000 रुपये तक हैं।

व्यापारी राजू, अमनदीप, टीकू, अमित, अंकित, बसाऊ और मोती लाल ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद अधिकतर ग्राहक ऑफलाइन बाजारों में आकर सामान खरीद रहे हैं, क्योंकि दुकान से खरीदारी पर गुणवत्ता का भरोसा रहता है। इस वजह से स्थानीय बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की चमक ने दिवाली की रौनक और बढ़ा दी है।

ग्राहकों की पसंद केवल सजावट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भक्ति का रंग भी शामिल है। दुकानों पर भगवानों की लाइट वाली तस्वीरें भी खूब बिक रही हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 रुपये से 500 रुपये तक है। दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया कि कई सालों तक चीन का बना माल बाजार पर हावी रहा। सस्ते होने के कारण उसकी मांग अधिक थी, यहां तक कि दीपावली पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और गणेश की प्रतिमाएं भी मेक इन चाइना होती थीं। ये केमिकल और सिंथेटिक फाइबर से बनी होती थीं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक थीं। अब लोग मिट्टी की मूर्तियां खरीदना पसंद कर रहे हैं। भले ही ये प्रतिमाएं 20-25 रुपये महंगी हों, लेकिन ग्राहकों में इनकी अच्छी मांग है। वोकल फॉर लोकल के प्रभाव से देसी माल की बिक्री में वृद्धि हुई है।

राजौंद में घरों को सजाने के लिए रंग-रोगन तेज

राजौंद। जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है वैसे वैसे घरों बाजारों मोहल्लों की रौनक में चार चांद लगने आरंभ हो गए हैं। लोग घरों को सजाने के लिए जल्द से जल्द रंग-रोगन सफेदी आदि करने में मशगूल हैं। जिनके घरों के काम पूरे हो गए हैं, वे सजावट के लिए सामान खरीद रहे हैं। उधर, दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों में सजावटी समान के साथ पर्व के लिए खास आइटम मंगवाए हैं। संवाद

इस बार बाजार में देखी जा रही खास चीजें
n
लाइट वाले दीये, फेयरी लाइट्स, स्टार लाइट्स, मल्टीकलर स्ट्रिंग लाइट्स।

n
बैटरी पर चलने वाले नए डिजाइन के दीये, जिन्हें हर साल इस्तेमाल किया जा सकता है।

n
देवी-देवताओं की लाइट वाली तस्वीरें, जो बच्चों को बहुत पसंद आ रही हैं।

n
इलेक्ट्रॉनिक पटाखे, जो रिमोट से चलते हैं और वायु प्रदूषण भी नहीं करते हैं।

n
तरह-तरह वंदनवार और दीवारों को सजाने के लिए पेंटिंग आदि।
देसी उत्पाद बाजार में ज्यादा दिख रहे

इस बार चाइनीज सामान की तुलना में देसी उत्पाद बाजार में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। दुकानों पर लाइट वाले दीये, फेयरी लाइट्स, स्टार लाइट्स और मल्टीकलर स्ट्रिंग लाइट्स की बिक्री ज्यादा देखने को मिल रही है। -पूनम देवी निवासी माता गेट

कई प्रकार की लाइटें मन को मोह रहीं

इस बार कई प्रकार की लाइटें दिख रही हैं, जो मन को मोह रही हैं। नए डिजाइन के दीये भी आए हैं, जो बैटरी पर चलते हैं और दिखने में भी सुंदर लग रहे हैं। इन्हें हर साल इस्तेमाल भी कर सकते हैं। - सुनीता डोगरा गेट निवासी
विज्ञापन


देसी उत्पाद बाजार में ज्यादा दिख रहे

इस बार हम खासतौर पर स्वदेशी लाइट और बिजली की झालरें खरीद रहे हैं। इनकी क्वालिटी बेहतरीन है और कीमत भी सही है। बच्चों को देवी-देवताओं की लाइट वाली तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। हमने भी खरीदी हैं। - शशि, निवासी नहर कॉलेानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें