फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भाषा हमारी संस्कृति और विरासत : डॉ. बिबयान

विज्ञापन
विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। हिंदी प्रचार सभा कैथल की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हिंदी प्रचारक डॉ. आरडी बिबयान ने छात्राओं को हिंदी भाषा की दशा और दिशा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, विरासत और राजभाषा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में कठिन शब्द लेखन और कठिन उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को हिंदी के महत्व के बारे में बताया और भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यापिका एकता और निधि ने आयोजन में सहयोग किया।

विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें