राजकीय स्कूल में जांच करती विभाग की टीम। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि राजकीय स्कूलों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को गांव लैंडरकिमा के राजकीय स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में सभी विद्यार्थियों के एचबी लेवल की जांच करवाई गई। एसडीएम ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शैक्षणिक विकास के लिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों में एनीमिया की पहचान समय पर होने से उचित उपचार एवं खान-पान संबंधी सलाह देकर स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, जिन विद्यार्थियों में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है तो उनका समयबद्ध उपचार व परामर्श प्रदान करवाएं। विद्यार्थियों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया जाए।
राजकीय स्कूल में जांच करती विभाग की टीम। विज्ञप्ति