फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणवी नृत्य से सभी का मन मोह लिया

Wed, 14 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मंगाया गया। इस अवसर पर प्रस्तुत संस्कृति कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह गान, एकल गायन, पंजाबी भांगड़ा, पंजाबी गिद्दा, पॉप सॉंग एवं हरियाणवी नृत्य ने सभी के मन को मोह लिया। रितु कोमल मोनिका एवं दीपिका ने लट्ठे दी चादर नामक लोकगीत से समां बांध दिया।
विज्ञापन


शुभम अभिषेक एवं साथियों ने दमा दम मस्त कलंदर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद अग्नि जलाकर सभी प्राध्यापकों एवं बच्चों ने कार्यक्रम का समापन किया। इससे पहले कॉलेज के प्रधान जगदीश गोयल ने प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक हैं। इसलिए हमें इन पर्वों पर अपनी बुराइयों को अग्नि में तर्पण कर अच्छाइ को ग्रहण करना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ दीपक सैनी ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें