फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में दो युवकों की गई जान

Tue, 13 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत/कैथल। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कैलरम के पास हुए सड़क हादसे में कलायत निवासी राहुल धीमान (25) की मौत हो गई। उसकी शादी गत 4 दिसंबर को चुलकाना निवासी अन्नू के साथ हुई थी। हादसे में उसका दोस्त मोनू शर्मा घायल हो गया है। दूसरे हादसे में कैथल कैथल-करनाल रोड पर शुगर मिल के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार युवक की मौत होगई।

चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में जान गंवाने वाला राहुल हेलमेट नहीं लगाए था जबकि मोनू शर्मा की जान हेलमेट लगाए जाने से बच गई। घटना के संबंध में राहुल के चचेरे भाई नवीन ने निजी कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नवीन और पार्षद प्रीत जगदेव ने बताया कि रविवार रात यह हादसा तब हुआ जब राहुल और उनका दोस्त मोनू शर्मा कैथल से कपड़े की खरीदारी कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बावजूद इसके वाहन चालक उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकला। समय पर मदद न मिलने के कारण राहुल की जान चली गई। वहां से गुजरते समय कलायत विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विनोद निर्मल ने घायल राहुल के दोस्त मोनू शर्मा को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक राहुल धीमान का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 12 जनवरी को राहुल पत्नी को मायके से घर लाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन समय को कुछ और मंजूर था।

उधर, दूसरा हादसा कैथल-करनाल रोड पर शुगर मिल के पास हुआ। वहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया।

गांव ग्योंग के विजय ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को जब रात को करीब 8:00 बजे वह कैथल के 30 वर्षीय अक्षय के साथ बाइक पर सवार होकर कैथल के शुगर मिल के निकट से जा रहा था तो एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय घायल हो गया। अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी चालक भाग गया। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन


कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती जख्मी

कैथल। कस्बा सीवन में कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव पोलड के रामनिवास ने थाना सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा सीवन से जा रहा था तो एक अज्ञात कार चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए तथा आरोपी कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें