फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कोहरे ने बरात का रास्ता रोका, हरियाणा रोडवेज बस में सवार हो दूल्हा बरातियों सहित कैथल से जींद पहुंचा

Thu, 14 Nov 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल निवासी आदित्य बारात लेकर जींद के सफीदों रोड पर एक होटल में जाना था। रात का कार्यक्रम था। बारात कैथल से चली लेकिन धुंध में दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी, इसलिए गाड़ियां आगे नहीं चल पाई। तितरम मोड़ के पास सड़क के एक तरफ सभी गाड़ियां खड़ी हो गई।
विज्ञापन
रोडवेज में कैथल से जींद पहुंचा दूल्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से धुंध के साथ स्माग होने के कारण लगातार दृश्यता कम हो रही है। ऐसे में धुंध और स्मॉग ने कैथल के तितरम मोड़ पर बारात का रास्ता रोक लिया। ऐसे में रोडवेज बस बारात का सहारा बनी और दूल्हा सहित 9 बाराती रोडवेज बस में बैठकर जींद पहुंचे। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। इस घटना में बस में बैठे दूल्हे व बारातियों का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, कैथल निवासी आदित्य बारात लेकर जींद के सफीदों रोड पर एक होटल में जाना था। रात का कार्यक्रम था। बारात कैथल से चली लेकिन धुंध में दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी, इसलिए गाड़ियां आगे नहीं चल पाई। तितरम मोड़ के पास सड़क के एक तरफ सभी गाड़ियां खड़ी हो गई। बाराती गाड़ियों से उतरकर खड़े हुए थे, तभी चंडीगढ़ से जींद की तरफ आ रही रोडवेज बस आती दिखाई दी। इसमें चालक सुरेंद्र सिंह और परिचालक संदीप रंगा थे। उन्होंने बस को रोक दिया।

इस पर दूल्हे ने बताया कि उन्हें जींद पहुंचना है और बस में बैठ गए। दूल्हे आदित्य समेत 9 बारातियों ने टिकट ली और रोडवेज बस में बैठकर जींद तक पहुंचे। जींद पहुंचने पर बारातियों ने सभी यात्रियों और बस चालक-परिचालक से शादी में चलने के लिए कहा और आभार जताया। कहा कि उन्हें हरियाणा रोडवेज पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें